हरबंशपुर में मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में प्र
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट की ओर से शुक्रवार को शारदा सहायक कॉलोनी निकट रेलवे स्टेशन परिसर में प्रान्तीय कार्यसमिति की बैठक की गई। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष राम लाल यादव और संचालन महामंत्री मयंक कुमार सिंह ने किया।
रामलाल यादव ने कर्मचारियों के पुरानी पेंशन बहाली, आउटसोर्सिंग की प्रथा समाप्त करने, प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक एवं वरिष्ठ सहायक के पदस्थापना करने, लिपिक संवर्ग से अवर अभियंता पद पर प्रोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची का परीक्षण करा कर छूटे कर्मचारियों का नाम शामिल करने, संघ की जांच रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई करने, राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के फ्रिज किए गए महंगाई भत्ते एवं अन्य भत्ते को बहाल करने, संघ भवन को अवैध कब्जे से मुक्त कराए जाने एवं संविदा पर कार्यरत जैसे आशा बहू, रसोईया, तथा पीआरडी आदि का वेतन 18000 किए जाने एवं उनको राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने का आह्वान किया। मयंक कुमार सिंह ने जनपद अयोध्या के अधिवेशन के बाद संघ द्वारा किए गए कार्यों शिवम प्रयासों का विस्तृत ब्यौरा दिया। कहा कि अपने जनपद में अधिक सदस्यों का आजीवन सदस्यता ग्रहण कराया कराते हुए संगठन को मजबूत करें। बजरंगबली यादव, यूपी सिंह, अमित कुमार, शैलेश कुमार सिंह, वकील अहमद, संजय सिंह, उमेश राय, उदय भान, राजाराम शेषनाथ यादव, संजय चौहान, आराधना वर्मा प्रभाकर राय, शहाबुद्दीन, राम प्रकाश सिंह, विनय कुमार रहे।