फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क, क्रीड़ा और वनीकरण की भूमि का लैंडयूज परिवर्तन कराने पर रहा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रस्तावित महायोजना 2031 के ड्राफ्ट में वनीकरण क्षेत्र में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। लेकिन जो रोडवेज बनकर तैयार हो गया है उसके लिए नरौली पर जमीन आरक्षित की गई। वहीं जनपद में नई जेल का निमा्रण इटौरा में हो गया है लेकिन जेल के लिए नरौली के पास जमीन आरक्षित है। बिजौरा में उद्योग के लिए जमीन आरक्षित की गई है। सिधारी हाइडिल चौराहे से हरबंशपुर पहलवान तिराहे तक की ग्रीन लैंड भूमि है। इनको आवासीय बनाने की मांग उठी।
विज्ञापन

- नई महायोजना के ड्राफ्ट में रोडवेज के लिए नरौली पर जमीन आरक्षित की गई है। जबकि करोड़ों रुपये से नए रोडवेज भवन का निर्माण हो चुका है। लोगों द्वार सुनवाई के दौरान रोडवेज के लिए आरक्षित भूमि का लैंडयूज परिवर्तित करते हुए उसे आवासीय करने की मांग रखी गई।
- सिधारी हाइडिल चौराहे से लेकर पहलवान की मूर्ति हरबंशपुर तक का काफी एरिया वनीकरण और क्रीडापार्क के लिए आरक्षित है। लेकिन इस क्षेत्र में काफी निर्माण हो चुके हैं। बहुत से निर्माण हो भी रहे हैं। लोगों द्वारा सुनवाई में इस क्षेत्र केे आवासीय में परिवर्तित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

- नगर के करतालपुर क्षेत्र में जहां पर जीडी ग्लोबल स्कूल स्थित है। इस क्षेत्र को महायोजना में व्यावसायिक क्षेत्र के रूप में आरक्षित किया गया है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस क्षेत्र को शिक्षण क्षेत्र के रूप में परिवर्तित करने की मांग की गई।
- नगर के नरौली पर ही जिला जेल के लिए भी जमीन आरक्षित की गई है। जबकि इटौरा में एक नवीीन जेल का निर्माण हो चुका है। जिसे देखते हुए लोगों द्वारा इस आरक्षित भूमि का लैंडयूज परिवर्तित करते हुए उसे आवासीय करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें