फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी के कक्ष में गाली गलौज, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार और अराजकतत्वों ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के कक्ष में घुसकर किसी सड़क के बारे में जानकारी मांगी। इस दौरान धमकी भरे अंदाज में गाली गलौज पर उतारू हो गए। अपर मुख्य अधिकारी के कक्ष में उस समय सदस्य चंद्रजीत यादव, किशोर यादव, सूर्यभान उपस्थित थे। इन लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। घटना से जिला पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी आशंकित होने के साथ ही भयभीत भी हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मामले में कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही धमकी देने वाले ठेकेदार का रजिस्ट्रेशन रद्द करने और काली सूची में डालने की मांग की। साथ ही जिला पंचायत परिसर में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की मांग रखी। इस मौके पर शिवसागर, विशंभर कुमार यादव, सूर्यभान यादव, राजेश यादव, जीत बहादुर यादव आदि हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें