फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन

बरदह। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के भाजपा मंडल सिकरौर की बैठक रविवार को हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर रहे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के योगदान को नमन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोतीउर्रहमान उर्फ पप्पू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुक्कू ठरकार, मंडल अध्यक्ष सुरेश राजभर, इंद्रावती, पवन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें