फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए चयनित खिलाड़ियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। क्षेत्र में स्थित एक अकादमी में रविवार को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अनुराग यादव, प्रियांशु यादव, दिव्यांशु यादव, अमन यादव और शिवम कुमार सोनकर का चयन हुआ है। वहीं माध्यमिक विद्यालयों की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बालिकाओं में गौरी प्रजापति, खुशबू, काजल और श्वेता चयनित हुई हैं। इस दौरान मंडल स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। कहा कि खिलाड़ी 14 से गोरखपुर में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान चंद्रदेव यादव, हंसराज यादव, अरविंद यादव, उमेश यादव, डॉ. आदित्य सिंह समेत खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें