फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राशन कार्ड धारकों को आजीविका मिशन समूहों से जोड़ने पर बल

विज्ञापन
ठेकमा ब्लाक सभागार में स्वयं सहायता समूहों की बैठक। संवाद
विज्ञापन
ठेकमा ब्लॉक सभागार में बुधवार को राशन कार्ड धारकों को आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं और क्षेत्र के कोटेदार शामिल हुए।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की मंशा आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इसी उद्देश्य से राशन कार्ड धारकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है।
अब तक 2695 राशन कार्ड धारकों को समूहों से जोड़ा जा चुका है। शेष पात्र कार्डधारकों को भी जल्द जोड़ने के निर्देश दिए गए। समूह की महिलाओं ने आधार लिंक न होने, राशन कार्डधारकों के बाहर रहने और ओटीपी नहीं आने जैसी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान में सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में सहायक पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, एडीओ आईएसबी राजबहादुर पाल समेत कोटेदार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें