फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांटैक्ट-ट्रेसिंग पर जोर, डोर टू डोर सर्वे का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बलिया आए हुए थे। मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए मंडलायुक्त वीवी पंत भी बलिया पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ने पर चिंता जताई और जरूरी सुरक्षा उपाय का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि सीएम ने कांट्रैक्ट ट्रेसिंग पर ज्यादा जोर दिया है। इसके साथ ही डोर टू डोर सर्वे करा कर संदिग्धों को चिन्हित करने और उनकी सैपुलिंग कराने का निर्देश दिया है। राजकीय मेडिकल कालेज में बीएसएल-2 लैब स्थापित करने का कार्य पहले से ही चल रहा है। जिसे जल्द से जल्द पूर्ण करा करा जांच शुरू कराने का उन्होंने निर्देश दिया है। इसके साथ ही बलिया में भी एक लैब स्थापित किए जाने की सीएम ने घोषणा की है। मंडलायुक्त ने बताया कि सीएम का निर्देश है कि स्वास्थ्य महकमा होम आईसोलेट कराए जा रहे लोगों की प्रतिदिन निगरानी करें। इसके साथ ही अपने अस्पतालों की व्यवस्था को भी दुरूस्त रखे। आजमगढ़ जेल में बंद कैदियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उन्होंने कहा कि जेल में भी विशेष सावधानी बरती जाए। इसके साथ ही बलिया जिला कारागार में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए एक अस्थाई जेल स्थापित करने और यहां कैदियों को प्रोटोकाल के अनुरूप रखने के बाद ठीक रहने पर ही मुख्य जेल में प्रवेश देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें