फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनकारी देखी, समझी बारीकियां

Tue, 23 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा मंगलवार को शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां पहुंचे। गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ मनीष का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शबाना के साथ चिकनकारी की बारीकियों को देखा।
विज्ञापन



पहले मनीष फतेह मंजिल पहुंचे, जहां शायर कैफी आजमी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मनीष मल्होत्रा के मेजवां आने पर स्वागत गेट बनाया गया था। उनके स्वागत के लिए कैफी आजमी रोड पर कई स्थानों पर मनीष और शबाना आजमी का होर्डिंग लगी थी।


उनके साथ पूर्व कृषि उत्पादन आयुक्त की पत्नी आसमां अंसारी भी गांव पहुंचीं। बता दें कि मनीष तीसरी बार मेजवां गांव आए हैं। मनीष के साथ उनकी सेक्रेटरी मानसी और सहायिका मीना तथा अन्य सहयोगियों के फतेह मंजिल पहुंचने पर शबाना आजमी के साथ काफी देर तक चिकनकारी के कलात्मक डिजाइनों पर बातचीत चलती रही।
विज्ञापन



इसके बाद मनीष शबाना आजमी के साथ कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर पहुंचे, जहां कपड़ों पर बनाए जा रहे चिकनकारी के कार्यों को देखा और उसकी सराहना किया। इस मौके उपजिलाधिकारी अमृतलाल बिंद, नायब तहसीलदार मुकेश शर्मा, आशुतोष त्रिपाठी, विकास मेहरोत्रा, मुकेश सिंह, राजेश पांडेय, हरिश्चंद्र, प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें