फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्कूल के 11 बच्चों ने जिला स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में जीता पदक

विज्ञापन
कूडो में पदक जीतने वाले बच्चों को सम्मानित करते ब्लाक प्रमुख। संवाद
विज्ञापन
माया प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बढ़या के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता में विद्यालय के 14 बच्चों ने भाग लिया था, जिनमें से 11 ने पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। शनिवार को विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने कुल पांच स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते। इसमें आदित्य कुमार, पूर्वांश, खुशी, कीर्तिमान, क्रिस्टल ने स्वर्ण पदक, आर्यन, मनस्विन, शिफा, रौनक ने रजत और मधु, पुरुषोत्तम ने कांस्य पदक जीते। शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान उप प्रधानाचार्य श्याम मिश्रा, सहायक शिक्षिका अंगीता राय, सहायक शिक्षक प्रवेश शिलाल, केजी समन्वयक इंदु यादव, खेल शिक्षक प्रियम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें