फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जनपदीय विद्यालयीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में बूढ़नपुर विजेता

विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्टेडियम में मौजूद ​खिलाड़ी। ​स्रोत -शिक्षा विभाग
विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जनपदीय विद्यालयीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की छह टीमें शामिल हुईं। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए जमकर पसीना बहाया। प्रतियोगिता में बूढ़नपुर तहसील की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लालगंज की टीम दूसरे और सगड़ी तहसील की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से आजमगढ़ जनपद की टीम का चयन भी किया गया है। चयनित टीम 11 सितंबर को बलिया में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी। खिलाड़ियों से मंडलीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रतियोगिता में चयनकर्ता के रूप में अभिषेक कुमार, हितेश कुमार और कोच आदर्श यादव मौजूद रहे। इस दौरान विनोद सिंह, सुनील यादव, संदीप वर्मा, धीरेन्द्र यादव और अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें