आजमगढ़। निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को बिजली विभाग के कर्मचारी संगठनों ने मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में चेतावनी दिवस मनाया। पीपीपी मॉडल पर पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का किए जा रहे निजीकरण का विरोध किया।
चेतावनी दिवस में आए अधिकारियों, जूनियर इंजीनियरों, टीजी टू और अन्य कर्मचारियों ने सिधारी हाइडिल गेट पर निजीकरण के विरोध में पकौड़े तले।
कर्मचारी संगठनों ने उर्जा प्रबंधन और सरकार द्वारा अपनाई जा रही निजीकरण व अन्य कर्मचारी विरोधी नीतियों की खुलकर आलोचना किया। कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से बेरोजगारी चरम पर है। विभागों, सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों की नौकरी भी छीनने का प्रयास किया जा रहा है।
इससे बेरोजगारी में वृद्धि होगी। अगर ऐसी ही नीतियां लागू होती रहीं तो सभी कर्मचारी ठेला चलाने या पकौड़े तलने को मजबूर होंगे। अध्यक्षता नीतीश सिंह व संचालन प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी ने किया। इस मौके पर इंजीनियर उपेंद्र नाथ चौरासेमा, चंद्रशेखर, वीर विक्रम सिंह, धीरज पटेल, आशुतोष, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।