फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चार घंटे में 20 बार कट रही बिजली, उमस भरी गर्मी में लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तीन-चार दिनों से बारिश न होने से उमस भरी गर्मी फिर लोगों को सताने लगी है। गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ाने लगी है। शाम छह बजे से 10 बजे के बीच 18 से 20 बार ट्रिपिंग हो रही है। हर 10 से 15 मिनट पर बिजली कट जा रही है। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के बीच वितरण ख्ंड मुबारकपुर की बिजली व्यवस्था फिर से बेपटरी हो गई है। इससे जनमानस पूरी तरह से परेशान है। तीन- चार दिन पूर्व लगभग रोज बारिश हो जाती थी। आसमान में बादल छाए रहने से मौसम पूरी तरह से सुहाना था। बिजली की ट्रिपिंग के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी खत्म हो गई थी लेकिन बारिश बंद होने के बाद आसमान साफ हुआ तो धूप भी निकलने लगी। इससे तापमान में वृद्धि होने के साथ ही सबको उमस भरी गर्मी सताने लगी। इधर तीन- चार दिनों से न्यूनतम तापमान 28 तो अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। हालांकि रविवार को शाम तीन बजे तक आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके बाद कुछ घंटों के लिए धूप भी निकल गई थी। उमस भरी गर्मी के बीच वितरण खंड मुबाकरपुर के मोहब्बतपुर और जहानागंज उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तहत से चरमरा गई है। एक तो लोगों को शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही वहीं, हर रोज शाम छह बजे से रात दस बजे बीच कर दस से 15 मिनट पर बिजली ट्रिप कर जा रही है। इससे दोनों उपकेंद्रों से जुड़े 60 हजार से अधिक गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस समय धान की रोपाई चल रही है। इसके कारण लोड बढ़ने से कुछ फीडरों पर ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। कुछ दिनों के बाद सब ठीक हो जाएगा। चंद्रमा प्रसाद, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें