फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शटडाउन के बाद भी दौड़ा करंट, दो संविदाकर्मी झुलसे

विज्ञापन
बिजली से झुलसे संविदाकर्मी का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार। - फोटो : Archive
विज्ञापन
पवई/बलरामपुर। पवई थाना क्षेत्र के दशनवल गांव में शटडाउन लिए जाने के करंट दौड़ने से दो संविदा कर्मी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद से बिजली विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

मित्तूपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (33) ने बताया कि वह संविदा कर्मी हैं। वह अपने साथी काली प्रसाद (45) के साथ बिजली मरम्मत के लिए दशनवल गांव में गए थे। बलईपुर फीडर पर शटडाउन लिया गया था। शटडाउन मिलने के बाद दोनों पोल पर चढ़कर लाइन मरम्मत का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट आ गया। इससे गंभीर रूप से झुलसकर दोनों पोल से नीचे गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने उन्हेंसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहां इलाज चल रहा है। उपखंड अधिकारी अवधेश सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें