फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 100 मेगावाट तक बढ़ी बिजली की मांग, हांफ रहे छोटे ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
सरायमीर में पॉवर ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के ​लिए लगाए गए कूलर। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। आधी पानी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन गर्मी के चलते जिले में बिजली की खपत करीब 100 मेगावाट से अधिक बढ़ गई है। सामान्य दिनों में जहां रोजाना 340 से 350 मेगावाट के आसपास बिजली की खपत होती है, वहीं एसी, फ्रीज और कूलर का उपयोग बढ़ने से यह आंकड़ा 453 मेगावाट से अधिक पहुंच जा रहा है। सरायमीर उपकेंद्र में ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए कूलर लगाया गया है।
विज्ञापन

बढ़े लोड और धूप से ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो रहे हैं।, जिससे ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। इस महीने में 30 मई तक 348 ट्रांसफार्मर जल गए। हालांकि शुक्रवार को हुई बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली है। जिले में 80 उपकेंद्रों के माध्यम से करीब सात लाख घरेलू, वाणिज्यिक और और औद्योगिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति जा रही है। निगम ने पूर्व में 500 से अधिक ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का दावा किया, लेकिन गर्मी बढ़ते ही बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। शाम होते ही बिजली की आंख-मिचौनी शुरू हो जाती है। बिजली भार का असर वितरण ट्रांसफार्मरों पर पड़ रहा है तीन माह में करीब 790 ट्रांसफार्मर जल गए।
सौर उर्जा से मिल रही 12 मेगावाट बिजली
सरकार की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाया जा रहा है। अब तक 3285 लाभार्थियों के यहां सोलर पैनल लग चुके हैं। एक्सईएन राजकुमार सिंह ने बताया कि इन सोलर पैनलों से 12 हजार किलोवाट (12मेगावाट) बिजली का उत्पादन हो रहा है। हालांकि, रात में सोलर उत्पादन बंद होने से उपकेंद्रों पर लोड बढ़ जाता है। दिन में बिजली आपूर्ति की स्थिति सोलर उत्पादन से बेहतर रहती है, जबकि रात में ट्रिपिंग और कटौती की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन

बिजली डिमांड की स्थिति
25 मई- 453 मेगावाट
26 मई- 362 मेगवाट
27 मई- 441 मेगवाट
28 मई- 404 मेगावाट
29 मई- 365 मेगावाट
जले ट्रांसफॉर्मर
मार्च 131
अप्रैल 311
30 मई 348
कुल 790

गर्मी के कारण बिजली की डिमांड बढ़ी है। इसका भार वितरण ट्रांसफार्मरों पर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को रोस्टिंग के अनुसार ही बिजली दी जा रही है। ऊपर से इमरजेंसी रोस्टिंग होने पर बिजली कट रही है। बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। - राजकुमार सिंह, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन

सरायमीर में पॉवर ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए लगाए गए कूलर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें