फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सांप के डंसने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी बंसराज यादव 65 वर्ष की जहरीले सर्प के डंसने से शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। शनिवार की सुबह सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी बंसराज यादव 65 वर्ष घर से अपने खेत में खाद का छिड़काव करने के लिए गए थे।
विज्ञापन

खाद का छिड़काव करते समय ही बंसराज को जहरीले सर्प ने डंस लिया और वह खेत में ही गिर गए। शाम तक वह वापस नहीं लौटे, तब परिवार के लोग खेत में गए और उन्हें गिरा देखा। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर देर रात मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी लक्ष्मीना देवी ने गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है। शनिवार की सुबह सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस शव का पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें