फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पोखरे में भैंस नहला रहे वृद्ध की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज गांव में बुधवार की सुबह पोखरे में भैंस को नहलाते समय गहरे पानी में डूबने से रामउग्रह यादव (65) की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के बेटे राजेश ने बताया कि पिता रामउग्रह यादव बुधवार की सुबह करीब नौ बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर भैंसों को चराने गए थे।
वह रपटा पुल के पास स्थित पोखरे में भैंसों को नहलाने लगे।
इस दौरान वह गहरे पानी में चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति ने रामउग्रह को पोखरे में डूबते देखा। इसके बाद ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने रामउग्रह को पोखरे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष सुनील दुबे ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें