सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुदारन तिवारी गांव निवासी 62 वर्षीय विशुनधारी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि विशुनधारी राजगीर थे और 15 दिन पहले मुंबई में रह रहे अपने पुत्र अरुण से मिलने गए थे। नौ मार्च को गोदान एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पर ट्रेन से उतरते समय अचानक चक्कर आ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े। संवाद