फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गाय पकड़ने गए वृद्ध को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज थाना क्षेत्र के भुजही गांव में सोमवार की भोर में 65 वर्षीय वृद्ध की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, भुजही गांव निवासी शिवबचन गौंड (65) सोमवार सुबह करीब चार बजे घर से निकले थे।
विज्ञापन

उनकी गाय खूंटे से छूटकर खेत की ओर चली गई थी। गाय को पकड़ने के लिए जब वह खेत पहुंचे, तभी झाड़ियों में छिपे एक विषैले सांप ने उनके पैर में डंस लिया।
सर्पदंश के बाद परिजन गंभीर हालत में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सुदामी देवी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। दोनों पुत्र दिल्ली में रहकर रोजगार करते हैं, जबकि शिवबचन गौंड अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते थे। थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें