फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: प्राइवेट लैब की जांच में बुजुर्ग मिला एक कोरोना संक्रमित, किडनी की बीमारी से है पीड़ित 

Fri, 12 Jun 2020 03:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लगातार नए मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। गुरुवार को शहर निवासी में एक व्यक्ति द्वारा प्राइवेट लैब में हुई जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद उसे मेडिकल कालेज में आइसोलेट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जनपद में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 164 पहुंच गई है। इसमें 75 अभी भी सक्रिय हैं। 85 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और चार की मौत हुई है।

विज्ञापन


शहर का तकिया निवासी बुजुर्ग किडनी की समस्या से पीड़ित थे और मुंबई से आए थे। उन्हें डायलिसिस की आवश्यकता था। इसके लिए शहर के रैदोपुर स्थित निजी अस्पताल इलाज ले जाया गया। मरीज के साथ मुंबई से कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट भी थी। यहां कोविड टेस्ट करने के बाद नौ जून को डायलिसिस की गई थी। इसके बाद मरीज को लोग घर लेते गए।

डॉ. लाल पैथ लैब से गुरुवार रात को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई, लेकिन गुरुवार सूचना कोविड-पोर्टल पर अपडेट नहीं हो पाई थी। शुक्रवार को इसे पोर्टल पर अपडेट करने के बाद स्वास्थ्य महकमा एक्टिव हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें मेडिकल कालेज में आइसोलेट किया गया। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि एक और मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब कुल 164 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं। इसमें 75 एक्टिव केस हैं। 85 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं और घर भेजे जा चुके है तो वहीं चार पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें