फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आठ साल की कौमुदी ने कूडो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
कूडो चैंपियन​शिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली कौमुदी।  स्रोत-परिजन
विज्ञापन
नगर पंचायत अतरौलिया के पुरवा निवासी आठ वर्षीय कौमुदी दुबे ने गोरखपुर में आयोजित नौवीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कूडो चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

लगातार तीन मुकाबलों में जीत दर्ज कर कौमुदी ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कक्षा पांच की छात्रा कौमुदी पिछले नौ-दस महीनों से अतरौलिया स्थित अल्टीमेट स्पोर्ट क्लब में कोच प्रियंव मिश्रा के मार्गदर्शन में कूडो का प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पहले वह जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
उनकी उपलब्धि पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने घर पहुंचकर फूल-मालाओं से स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कौमुदी ने कहा कि स्वर्ण पदक जीतकर उन्हें बेहद खुशी हुई है। वह आगे भी मेहनत कर बड़ी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना चाहती हैं।
विज्ञापन

उनके पिता ज्ञानेंद्र दुबे ने कहा कि बालिकाओं की आत्मरक्षा और शारीरिक-मानसिक विकास के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण जरूरी है। अब बेटी को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना उनका लक्ष्य है।
इस दौरान जूनियर हाईस्कूल अगया के प्रभारी प्रधानाध्यापक परमहंस यादव, विनोद कुमार पांडेय, यशपाल सिंह, चंद्रशेखर मौर्य, अनूप कुमार सिंह, ओंकार सिंह, विनोद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह और राजनारायण पांडेय ने कौमुदी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें