फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हजार ने दी सहायक की परीक्षा

Mon, 01 Jun 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अधीनस्थ अवर सेवा चयन आयोग द्वारा रविवार को आयोजित सहायक पद की परीक्षा में 8142 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए जिले में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 4273 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।  
विज्ञापन

 बता दें कि जिले में सहायक पर की परीक्षा के लिए डीएवी पीजी कालेज, राजकीय बालिका विद्यालय, शिब्ली इंटर कालेज सहित 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए 23 स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट, 23 पर्यवेक्षक और आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। सुबह दस बजे कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू हुई। एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कुल 12420  परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी इसमें 4273 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उधर दूसरी तरफ बाहर से परीक्षा देने आए छात्र-छात्राएं गर्मी से बचने के लिए भोर में ही यहां आ गए थे। लेकिन परीक्षा के बाद तपती दोपहरी में वे रोडवेज बस अड्डे पहुंचे। जहां बसों के न मिलने के कारण सभी परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें