फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मड़ई जलकर खाक, एक महिला व चार मवेशी झुलसे, तीन मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। गर्मी का मौसम आते आग ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। शनिवार की शाम तीन बजे हरैया ब्लाक के गांगेपुर भदवार गांव में अज्ञात कारणों ने तीन लोगों की मड़इयों में आग लग गई। इस दुर्घटना में तीनों लोगों के आठ मड़इयां जलकर खाक हो गईं। वहीं एक महिला व चार मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि तीन मवेशियों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। इस अगलगी में एक परिवार का पूरा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

हरैया ब्लाक गांगेपुर भदवार गांव निवासी जयराम, राजनाथ व जगरनाथ पुत्रगण बलवंत और चंद्रशेखर पुत्र माजा के मंड़ई में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिजन शोर मचाने लगे। शोर सुनकर जबतक लोग मौके पर पहुंचते तब तक आग ने मड़इयों को अपनी जद में ले लिया था। जयराम की तीन मड़ई जलकर खाक हो गई। जिसमें उनका एक मवेशी गंभीर रूप से झुलस गया वहीं तीन मवेशियों की मौत हो गई। उनके भाई राजनाथ की एक मड़ई जल गई जिसमें उनकी 60 वर्षीय पत्नी इसरावती गंभीर रूप से झुलस गईं। वहीं मड़ई में एक गाय झुलस गई। जगरनाथ की भी दो मड़ई व एक कटरैन जलकर खाक हो गई। वहीं चंद्रशेखर की दो मड़ई जल गई जिसमें बंधी भैंस गंभीर रूप से झुलस गई और वहीं एक मड़ई में रखे गृहप्रयोगी सामान व नकदी और करीब दो लाख के जेवरात जलकर खाक हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला व एसडीएम गौरव कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर दुर्गानंद व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद पांडेय मौके पर पहुंच गए। सभी ने पीड़ितों को हर संभव मदद करने का आश्वास दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें