आजमगढ़। जनपद में सोमवार को सात नये कोरोना संक्रमित को चिह्नित किया गया है। वहीं, आठ कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक कुल 5718 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 5478 स्वस्थ हो चुके हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 142 पहुंच गई है। रिकवरी दर 96 फीसद पर है। अभी तक 106 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।
सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में कोटा बुजुर्ग में एक, कहंदा में एक, करतालपुर में एक, पटखौली में एक, सदर तहसील में एक, पुलिस लाइन में एक, रानी की सराय के रुदरी में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं।