भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज किशोर द्वारा सोनिया गांधी पर की गई रंगभेद टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसी उबल पड़े। कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और गिरिराज सिंह का पुतला फूंका। इस दौरान गिरिराज मुर्दाबाद, गिरिराज सिंह इस्तीफा दो जैसे नारे लगाए गए।
पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल ने कहा कि इस टिप्पणी से भारत की संस्कृति और परंपरा को गहरा आघात पहुंचा है। भारत लक्ष्मी, दुर्गा और मां सरस्वती का देश है। यहां महिलाओं का सम्मान किया जाता रहा है। सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष है और विश्व की अग्रणी महिलाओं में शामिल हैं।
सोनिया गांधी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक भाजपा के लोग धर्म के नाम पर समाज को बांटते रहे हैं। अब रंगभेद के नाम पर बांटने का कार्य कर रहे हैं। गिरिराज सिंह के इस्तीफे के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गिरिराज को तत्काल मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कार्य समिति के सदस्य चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्णमासी प्रजापति, मुन्नू यादव, रामअवध यादव, श्यामधारी राम एडवोकेट, राजनेत, सूर्यमुखी गोड़, आनंद सिंह, सिंगारी गौतम, बलराम यादव, अवधेश सोनकर, प्रदीप यादव, रुद्र प्रताप सिंह, रविंद्र गुप्ता, बजरंगी गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।