फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी तार पर गिरी एचटी लाइन, छह झुलसे

Wed, 01 Apr 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तरवां थाने के धनेहरी दलित बस्ती में बुधवार की शाम एलटी तार (लो टेेंशन) पर एचटी (हाईटेंशन) तार के गिरने से तबाही मच गई। इस दौरान गांव निवासी अधिकतर लोगाें के घरों में आपूर्ति करने वाले बिजली के तार गल गए। साथ ही बिजली के उपकरण भी नष्ट हो गए। इसके अलावा बल्ब आदि आफ करने के चक्कर में आधा दर्जन ग्रामीण झुलस गए। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

 झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताते चले कि गांव में आपूर्ति के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर को हाईटेंशन की आपूर्ति देने के लिए तार खींचा गया है। एक स्थान पर एचटी तार, एलटी तार के ऊपर से गुजरा है। बुधवार की शाम स्पार्किंग होने से एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी तार पर जा गिरा। तेज धमाके  के साथ पूरे गांव में हाईवोल्टेज लाइन दौड़ गई। इस दौरान गांव में हड़कंप मच गया। हाईवोल्टेज की सप्लाई होने से तार गलने लगे। कइयों के घरों की टीवी, फ्रिज सहित अन्य बिजली के उपकरण जल गए।
 तार गलकर गिरने से गांव निवासी मानिक राम (45) पुत्र मुंशी, उर्मिला (45) पत्नी खरभान, प्रियंका (17) पुत्री खरभान, प्रेम कुमार (12) पुत्र खरभान, आशा देवी (25) पत्नी रमाशंकर और प्रीति (13) पुत्री रमाशंकर झुलस गई। झुलसने वालों में किसी के ऊपर तार गिरा तो कोई तेज वोल्टेज की लाइन आने पर स्वीच आफ करने के लिए गया था। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। इस दौरान झुलसे लोगाें को उपचार के लिए रासेपुर बाजार स्थित एक नर्सिंग होम पर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें