फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर को नारायण बनाती है शिक्षा : न्यायमूर्ति प्रवीण

विज्ञापन
हीरक जयंती समारोह में पुस्तक का विमोचन करते अति​थि।
विज्ञापन
शंकर जी इंटर कॉलेज कटवा गहजी में तीन दिवसीय हीरक जयंती समारोह का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि ने कहा कि शिक्षा नर को नारायण और व्यक्ति को व्यक्तित्व तक पहुंचाती है। वहीं, पद मिलने पर अहंकार और कुंठा से व्यक्ति का सब कुछ समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने गीता और रामायण के श्लोकों और चौपाइयों के माध्यम से जीवन में संस्कार और नैतिक मूल्यों का महत्व समझाया। चित्रकूट रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरएन त्रिपाठी ने कि जो लोग लोक कल्याण के लिए जीवन समर्पित करते हैं, वे अमर हो जाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने विचारों और कर्मों में लोक कल्याण की भावना रखनी चाहिए। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि जीवन में गति के साथ प्रगति पर भी ध्यान देना जरुरी है। खासकर युवाओं को पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। समय प्रबंधन, निरंतरता और आत्मविश्वास सफलता के प्रमुख आधार हैं। इस दाैरान भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र सिंह ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रबंधक डॉ. अशोक सिंह, प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह, तेज बहादुर सिंह डॉ. दिनेश सिंह माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें