फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप से फिर हिला जिला

Wed, 13 May 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप ने मंगलवार को एक बार फिर जिले में लोगों को हिलाकर रख दिया। मंगलवार की दोपहर भूकंप के तीन झटके से दहशत फैल गई। निजामाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में जहां दो कच्चे मकान ढह गए, वहीं कई पक्के मकान की दीवारें चटक गईं। मलबे में दबकर एक वृद्ध महिला घायल हो गई।
विज्ञापन


सरकारी हो या गैर सरकारी भवन, टेबल कुर्सी हिलते देख लोग आफिस और घर से बाहर निकल पड़े। लंच कर रहे कुछ लोग तो बिना हाथ धोए खुले आसमान की ओर भाग खड़े हुए। 17 दिन पूर्व व्याप्त भय इस बार भी लोगों की आंखों में साफ झलका। आलम यह रहा कि सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

दोपहर करीब 12.35 से 01.11 बजे के बीच भूकंप के तीन झटके ने जिलेवासियों को झकझोर कर रख दिया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी रामनवल ठठेर और विद्याधर मिश्रा का कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर बदामी मिश्रा (70) घायल हो गईं।
विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि इस गांव के रहने वाले रमाशंकर मिश्रा के पक्के मकान की दीवारें फट गई। दोपहर  धरती हिलने की आहट से लोग खुले आसमान की ओर भागे। भूकंप का झटका समाप्त होने के बाद लोग एक-दूसरे का हालचाल जानने में व्यस्त नजर आए। एकाएक ज्यादा लोगों के फोन करने से दूरसंचार के विभिन्न नेटवर्क जाम हो गए थे। हालांकि, प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। इस प्रकार की अफवाह फैलानेवालों के विषय में नजदीक के अधिकारियों से संपर्क करें।

मेजवां संवाददाता के अनुसार, भकूंप से फूलपुर के शनीचार बाजार, नाउ टोला, मंगल बाजार, रोडवेज, रिलायंस टावर रोड, उदपुर, जगदीशपुर, अंबारी सहित अन्य मुहल्लों में अफरातफरी मच गई। घरों से महिलाएं और बच्चे बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ पडे़। भूकंप आने के  बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें