आजमगढ़। जिला अस्पताल के ब्लड में आज ई रिक्तकोष का शुभारंभ किया जाएगा। इसके शुरू होने पर डोनर का रजिस्ट्रेशन आईडी के आधार पर आनलाइन किया जाएगा। इससे पेशेवर डोनरों पर लगाम लगेगी। वहीं कर्मचारियों को कागजी कार्रवाई से मुक्ति मिलेगी। ब्लड जारी होते ही मरीज के अस्पताल को आनलाइन सूचना मिलेगी। साथ ही एसबीटीसी की वेबसाइट से आनलाइन ग्रुप वार ब्लड की उपलब्धता देखी जा सकेगी। स्वैच्छिकत रक्तदाताओं की सूचना भी आनलाइन होगी। इनका लाभ लिया जा सकेगा। ब्लड के लिए परेशानी नहीं होगी। साथ ही कार्यों में पारदर्शिता आएगी।
मंडलीय अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान है। मंगलवार को एसआईसी डॉ. एके सिंह और सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने किया। इसके लिए ब्लड बैंक में आने की आवश्यकता नहीं होगी। वर्तमान में एक हजार की क्षमता वाले ब्लाक बैंक में 630 यूनिट ब्लड की उपलब्धता है। ई-रक्तकोष की वेबसाइट पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं की पूरी जानकारी भी उपलब्ध होगी। इससे उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर कभी भी उसका सहयोग दिया जा सकेगा। अब रक्तदाताओं को पंजीकरण के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
पंजीकरण के समय रक्तदाता की फोटो वेब कैमरे से ली जाएगी। इससे 90 दिन पहले पैसों के लिए रक्तदान करने वाले पेशेवर डोनरों पर भी रोक लगेगी। इसके शुरू होने से ब्लड बैंक से सही ग्रुप का ही ब्लड जारी होगा।ब्लड जारी होते ही मरीज से संबंधित चिकित्सालय के ई मेल पर इसकी जानकारी चली जाएगी