फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी मकान पर गिरी बिजली

Wed, 17 Dec 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को तेज गरज के साथ हुई बारिश के बीच नगर क्षेत्र के कुर्मी टोला मुहल्ले में सोमवार शाम एक व्यक्ति के मकान की छत पर बिजली गिर पड़ी।
विज्ञापन


इससे लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गए। कुर्मी टोला मुहल्ला निवासी धर्मेंद्र सिंह के दो मंजिला मकान पर सोमवार की शाम बिजली गिरी। जिससे उसके दो मंजिले मकान की ऊपरी छत ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन


धीरे धीरे पहले मंजिल की छत भी गिर गई। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन घर में रखे टीवी, बेड, बाक्स आदि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बादल घिरने के बाद जब गरज होने लगी तो घर के सभी सदस्य एक कमरे में सिमट गए। तभी तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली उनके मकान के ऊपरी हिस्से पर गिरी।
विज्ञापन


इस घटना में उनका लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें