फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं ने ठिठुराया नहीं जल रहे अलाव

Tue, 16 Dec 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़,
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

विगत दिनों शुरू हुई कड़ाके की ठंड में शनिवार को कुछ राहत मिली थी। लेकिन रविवार को बूंदाबांदी से मौसम फिर पलटी मार गया। सोमवार की शाम हुई बारिश और मंगलवार की सुबह से चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को सिहरन और गलन का आभास करा दिया। नपा के अधिशासी अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में 18 जगहों पर अलाव जल रहे हैं।


अमिलो संवाददाता के अनुसार नगरपालिका मुबारकपुर केे लिपिक राजन ने बताया कि नगर में अलाव जलाव जलाने का आदेश मिल गया है। मंगलवार की शाम तक नगर में अलाव जला दिए जाएंगे।
विज्ञापन



मालटारी संवादाता के अनुसार सगड़ी क्षेत्र में अभी तक कहीं भी अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। इस संबंध में तहसीलदार मधुसूदन आर्य ने बताया कि सगड़ी तहसील क्षेत्र में अलाव जलवाने के लिए शासन से 50 हजार रुपये मिले थे। जिन्हें क्षेत्र के राजस्व कर्मियों में वितरित कर दिया गया है।


मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर केेेे तहसीलदार शिवसागर दुबे ने बताया कि क्षेत्र के 28 स्थानों पर अलाव जलाने के लिए राजस्व कर्मियों को धन आवंटित कर दिया गया है। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र में कुल 15 स्थानों पर अलाव जलाने के लिए चिन्हित किया गया है। शासन से मिले 50 हजार रुपये को राजस्वकर्मियों में बांट दिए गए है। 
विज्ञापन



तहसीलदार लालगंज मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि तहसील में 14 स्थानों पर अलाव जलाने हैं और सभी जगहों पर जल भी रहे हैं। एसडीएम सदर अयोध्या प्रसाद ने बताया कि सदर तहसील में 34 जगहों पर अलाव जलाने के लिए चिन्हित किया गया है। सभी जगहों पर अलाव जल रहे हैं।


बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार तहसीलदार छेदीलाल सिंह ने बताया कि 21 जगहों पर अलाव जलाए जाने हैं लेकिन अभी तक कहीं पर भी अलाव नहीं जला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें