फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने की दुर्वासा धाम की सफाई

Tue, 30 Dec 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोमवार को मां शारदा पीजी कालेज शंभूपुर गहजी के छात्र-छात्राओं ने फूलपुर तहसील क्षेत्र के पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम परिसर की साफ-सफाई की।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने आमजन से भी सफाई की अपील की। सफाई अभियान की शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी हृदय नारायण ने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि अभियान की सफलता के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। उन्होंने गंदगी से होने वाली बीमारियों से अवगत कराया।

इस मौके पर परमानंद चौधरी, डा. मुकेश कुमार, आलोक कुमार सिंह उपस्थित थे।

सठियांव। काशीपुर सुराई स्थित राजदेव कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में पांचवें दिन शिविरार्थियों ने कोल्हुआ बाबा मंदिर परिसर में सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही गांव के लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर डा. राजेश यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें