फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आपत्ति निस्तारण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष और प्रधान में मारपीट, दोनों तरफ से चली कुर्सियां और ईंटें, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर (आजमगढ़)। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची में दावा आपत्ति निस्तारण के दौरान जाफरपुर प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयश्री चौहान व ग्राम प्रधान बलिराम चौहान में मारपीट हुई। दोनों पक्ष से कुर्सियां चलीं। इसमें विद्यालय की दस कुर्सियां टूट गईं। घटना में दोनों घायल हुए और दोनों ने एक-दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

जाफरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार की दोपहर 2:30 बजे बीएलओ नरेंद्र कुमार मतदाता सूची में हुए आपत्ति पर निस्तारण के लिए काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव के राजेंद्र चौहान ने बीएलओ से पूछा कि मेरा नाम मतदाता सूची से क्यों नाम काट दिया गया है। बीएलओ ने कहा कि मेरे अलावा रामा चौहान व अंगद यादव भी सर्वे किए हैं, आपका नाम कैसे किसके सर्वे से कटा है, यह हम नहीं बता सकते हैं, वही बता पाएंगे। इसी बात को लेकर मंडल अध्यक्ष जयश्री चौहान व ग्राम प्रधान बलिराम चौहान आमने-सामने हो गए। पहले दोनों लोगों ने कुर्सियां चलाई, इसके बाद ईंट-पत्थर चले। जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों के समर्थक मेंहनगर थाना ले गए, जहां दोनों लोगों ने नामजद तहरीर दी है। बीएलओ नरेंद्र कुमार ने कहा कि मतदाता सूची प्रकाशन में राजेंद्र का नाम कट गया था, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मारपीट हो गई। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें