आजमगढ़। श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 20 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जांच के बाद अध्यक्ष पद के एक और महामंत्री का एक पर्चा निरस्त किया गया। कालेज में 10 को चुनाव कराया जाएगा।
चुनाव अधिकारी राजीव त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को हुए नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए राहुल यादव पुत्र वंशराज यादव, राहुल यादव पुत्र रामनाथ, संदीप कुमार पुत्र मनिराम, संदीप कुमार पुत्र लालचंद राम, रितेश कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए वैभव अस्थाना, शशांक सिंह, महामंत्री पद के लिए जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव,
रामजन्म चतुर्वेदी, उपमंत्री के लिए दीपचंद निषाद, पवन विश्वकर्मा, मंजीत जायसवाल, सतीश यादव, संकाय प्रतिनिधि में विज्ञान संकाय के लिए सुजीत कुमार यादव, सूर्य प्रकाश पांडेय, कृषि संकाय के लिए प्रयाग राज सिंह, विजय प्रताप यादव, कला संकाय के लिए संदीप यादव, सोनू यादव ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रितेश कुमार द्वारा नामांकन फार्म गलत भरा होने के साथ प्रस्तावक नहीं थे।
प्रत्याशी और प्रस्तावक का आधार नंबर एक होने के कारण परचा निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा महामंत्री पद के प्रत्याशी रामजन्म चतुर्वेदी का परचा अपूर्ण होने और उम्र 22 वर्ष से अधिक होने के कारण परचा निरस्त कर दिया गया।