फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद कंप्यूटर ऑपरेटर पर एक शब्द भी टाइप नहीं कर सका

Fri, 08 Dec 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
typing test
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद के विभिन्न विकास खंडों में कंप्यूटर आपरेटर, जिला कंसल्टेंट और खंड प्रेरक की नियुक्ति के लिए तीन दिनों का साक्षात्कार आयोजित किया गया था। साक्षात्कार में जिला कंसल्टेंट और खंड प्रेरक की नियुक्ति तो पूरी कर ली गई, लेकिन कंप्यूटर आपरेटर की नियुक्ति स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


कंप्यूटर आपरेटर की साक्षात्कार एनआईसी में चल रहा था। गुरुवार को सीडीओ ने निरीक्षण किया था। जिसको अच्छे नंबर मिले थे, सीडीओ के सामने एक भी शब्द नहीं टाइप कर सका। अब बाद में आवेदन मंगाकर साक्षात्कार कर नियुक्ति की जाएगी।

 जनपद के सभी विकास खंडों में खंड प्रेरक, जिला कंसल्टेंट और कंप्यूटर आपरेटर की नियुक्ति होनी है। जिसके लिए 30 अगस्त को भी साक्षात्कार किया गया था। लेकिन जब रिजल्ट आया तो उसमें अभ्यर्थियों के नंबरों में हेराफेरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन


इसमें मुख्य विकास अधिकारी ने पंचायती राज कार्यालय में तैनात एक सहायक लिपिक को दोषी मानते हुए उसका स्थानांतरण कर दिया। साथ ही उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति की।

इसके बाद विगत छह, सात और आठ सितंबर को साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसमें कुल 135 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के दौरान जिला कंसल्टेंट और खंड प्रेरक की नियुक्ति प्रकिया तो पूरी हो गई, लेकिन कंप्यूटर आपरेटर के पद पर होने वाली नियुक्ति को मुख्य विकास अधिकारी ने स्थगित कर दिया।

बताते चलें कि कंप्यूटर आपरेटर पद के लिए एनआईसी सेंटर में साक्षात्कार लिया जा रहा था। तभी वहां पर मुख्य विकास अधिकारी पहुंचे। अभ्यर्थियों को दिए गए नंबर को देखा और एक अभ्यर्थी को कंप्यूटर पर बिठाकर हिंदी टाइप करने के लिए कहा, लेकिन वह एक शब्द भी टाइप नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें