मुुबारकपुर/अमिलो। पावरलूम के चक्के में दुपट्टा फंस जाने व गला कस जाने से सोमवार की देर शाम एक युवती की मौत हो गई। घटना मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सरैया मुहल्ले में हुई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है।
सरैया मुहल्ला निवासीनी 20 वर्षीया सबा परवीन पुत्री मो. महबूब सोमवार की शाम अपने घर पर लगे पावरलूम को चला रही थी। इसी दौरान पावरलूम के चक्के में उसका दुपट्टा फंस गया और दुपट्टे में गला कस जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद परिजन जब मौके पर पहुंचे तो सबा को मृत पाया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच की कवायद में जुट गई। मृतका चार बहन व एक भाई में चौथे नंबर पर थी।