फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड, गो-संरक्षण केंद्र और कान्हा गोशाला का रास्ता खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया में डंपिंग ग्राउंड, मेंहनगर के गोपालपुर में वृहद गो संरक्षण केंद्र और माहुल के बिडहमयचक में कान्हा गोशाला के लिए जमीन मिल गई है। इसके पुनग्रर्हण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इससे इन तीनों योजनाओं पर काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अतरौलिया में डंपिंग ग्राउंड के लिए काफी समय से जमीन तलाशी जा रही थी। डंपिंग ग्राउंड नहीं होने से चेयरमैन की ओर से अपनी जमीन पर कूड़ा गिराया जा रहा था। पिछले दिनों बूढ़नपुर तहसील के चिश्तीपुर में गाटा संख्या एक रकबा 3.488 हेक्टेयर में 2.6777 हेक्टेयर पुरानी परती की भूमि डंपिंग ग्राउंड के लिए चयनित की गई थी। कमिश्नर ने इसका नगर पंचायत के नाम से पुनर्ग्रहण कर दिया है। अब यहां डंपिंग ग्राुंड का निर्माण हो सकेगा। वहीं, पैक्सफेड की ओर से वृहद गो संरक्षण केंद्र के लिए एक हेक्टेयर भूमि की मांग की गई थी। शासन की ओर से इसके लिए 1.20 करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी गई थी। जिला प्रशासन की ओर से गो संरक्षण केंद्र के लिए मेंहनगर तहसील के गोपालपुर में गाटा संख्या 777 रकबा .098 हेक्टेयर और गाटा संख्या 778 रकबा .483 हेक्टेयर समेत कुल 1.181 हेक्टेयर बंजर की जमीन चयनित की थी। कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने इसके पुनर्ग्रहण की भी मंजूरी दे दी है। अब कार्यदायी संस्था की ओर से इस पर निर्माण शुरू कराया जाएगा। वहीं माहुल नगर पंचायत में कान्हा गोशाला के लिए पहले बिडहमय चक में खजुरा में .350 हेक्टेयर बंजर जमीन के पुनर्ग्रहण को भी मंदूरी दी दी गई है। यहां लगभग 1.60 करोड़ की लागत से कान्हा गोशाला बनाई जानी है। शासन की ओर से पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। भूमि के पुनर्ग्रहण के बाद इस पर कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें