निजामाबाद। स्थानीय कस्बे में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन दुकानदारों के घरों में डंप भारी मात्रा में पटाखे बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने सभी पटाखों को जब्त करने के साथ ही तीनों दुकानदार को हिरासत में भी ले लिया।
पटाखों को आबादी के बीच डंप करने करना प्रतिबंधित है। इसके बाद भी कई दुकानदारों ने आबादी के बीच पटाखे डंप किए हुए हैं। इस बाद आबादी के बीच पटाखे डंप किए जाने पर पुलिस महकमा कार्रवाई कर रहा है। कुछ दिनों पूर्व शहर में ही दो स्थानों से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किया गया था। इसी क्रम में निजामाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर कस्बे में तीन जगहों पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध रुप से डंप किया गया पटाखा बरामद किया। पुलिस ने एक दुकानदार के घर से डंप 60 हजार, दूसरे से 80 हजार और तीसरे से 40 हजार का पटाखा बरामद किया। तीनों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।