फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी दूकानंे बंद, सन्नाटा

Thu, 05 Nov 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना फूंकने के आरोपियों की धरपकड़ के लिए महराजगंज थाने की पुलिस द्वारा मंगलवार की भोर में की गई छापेमारी का खौफ दूसरे दिन बुधवार को भी देखने को मिला। जहां बाजार की दूकानें बंद रहीं तो वहीं दहशत के बीच आवागमन जारी रहा।
विज्ञापन


 महराजगंज थाने के मोतीपुर के प्रधान सिंहासन यादव की 29 अक्तूबर की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आक्रोशित लोगों ने जहां थाने में आगजनी की थी जिसमें सामान सहित खों के सरकारी सामान, उपकरण, असलहा आदि जलकर नष्ट हो गए थे।

घटना के संबंध में पुलिस ने करीब छह सौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी थी। पंचायत चुनाव निपटाने के बाद मंगलवार की भोर में पुलिस महराजगंज कस्बा के अलावा, प्रतापपुर, मिश्रपुर, मुड़िलपुर और मोतीपुर गांव में छापेमारी की।
विज्ञापन


इस दौरान घरों में सो रहे लोगों पर लाठियां बरसाई गई। रास्ते से गुजरने वालों की भी पुलिस ने पिटाई की। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। भय के चलते लोग घर छोड़कर फरार हो गए।

गांवों का आलम यह है कि अभी तक लोगों में भय आैर दहशत का माहौल है। गांव के पुरुष अभी भ्ाी पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए भागे-भागे फिर रहे हैं। 

उधर, पुलिस की पिटाई से भयभीत महराजगंज में दूसरे दिन बुधवार को भी दूकानें बंद रही। बाजार का माहौल कर्फ्यू जैसा दिख रहा था। लोग डरते-डरते उधर से गुजर रहे थे।

पुलिसिया तांडव का डर लोगों के चेहरे पर था। सीओ सगड़ी नंदकुमार ओझा ने बताया कि कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा। बेगुनाहों से पुलिस कुछ भी नहीं पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें