फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाइरीनों से गुलजार रहा लद्धाशाह का आस्ताना

Thu, 05 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर स्थित लद्धाशाह बाबा के 624वें उर्स पर अकीदतमंदों ने आस्ताने पर हाजिरी लगाई और मजार पर चादर चढ़ाकर मन्नतें मांगी। इस दौरान देर रात में आस्ताना परिसर में आयोजित कव्वाली का भी लोगों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन



दो दिवसीय उर्स की शुरुआत के पहले दिन बुधवार को बाद नमाजे फज्र कुरानख्वानी का आयोजन हुआ। इसके बाद मजार पर चादरपोशी की गई। जियारत करने के लिए पहुंचे जाइरीन ने फातिहा पढ़ी और मन्नतें मांगी। 

मजार के गद्दीनसीन जायर हुसैन शमी शाह ने बताया कि बाबा की मजार पर आकर मन्नत मांगने वालों की मुरादें पूरी होती है। भोर से ही आस्तानें पर अकीदतमंदों का आना शुरू हो गया था।
विज्ञापन


देर रात तक जियारत के लिए लोगों को हुजुम उमड़ पड़ा। इस दौरान आयोजित मेले में बहराइच, बसखारी, फैजाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, मऊ, बलिया से भारी संख्या में जाइरीन ने आमद दर्ज कराई।

मेले में अस्थाई दूकानों पर लोगों ने खरीदारी की। जहां बच्चों ने चर्खी झूले का आनंद लिया वहीं महिलाआें ने भी सामान खरीदे। मन्नतें पूरी होने पर लोगों ने मजार पर चादरपोशी कर तबर्रुक बांटे।

मेले में आए लोगों की सुविधा के लिए नगर पंचायत जीयनपुर द्वारा साफ-सफाई के साथ पानी के टैंकरों का भी इंतजाम किया गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता ने कहा कि मेले में आए लोगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें