फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पैन नंबर का दोहरा इस्तेमाल, आजमगढ़ के 28 शिक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एक पैन कार्ड नंबर का इस्तेमाल अलग-अलग जनपदों में दो-दो शिक्षकों द्वारा करने का मामला सामने आया है। पूरे प्रदेश में ऐसे 192 शिक्षक चिह्नित किए गए हैं और इसमें 28 शिक्षक आजमगढ़ के हैं। इन शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर सभी दस्तावेज के सत्यापन के लिए तलब किया गया है। एसआईटी की चल रही जांच में यह फर्जीवाड़ा भी पकड़ में आया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े लगातार सामने आ रहे है। एसआईटी व एसटीएफ बेसिक शिक्षा विभाग में हुई नियुक्तियों की जांच कर रही है। ऐसे ही एक जांच में पैन कार्ड का फर्जीवाड़ा भी सामने आया है। एक ही पैनकार्ड का इस्तेमाल कर अलग-अलग जिलों में वेतन अलग-अलग खातों आहरित किया गया है। पूरे प्रदेश में 192 ऐसे शिक्षक चिह्नित किए गए हैं। इसमें जिले के 28 शिक्षक शामिल हैं। पैन फर्जीवाड़े में चिह्नित इन शिक्षकों को प्रभारी बेसिक शिक्षाधिकारी ने नोटिस जारी कर मंगलवार को सभी डॉक्यूमेंट के सत्यापन के लिए कार्यालय में तलब किया है। इन शिक्षकों में बीना गौतम, सुभाष यादव, रामजीत यादव, संगीता यादव, रामाश्रय यादव, बांकेबिहारी लाल, संजय सिंह यादव, शैला देवी, आवेश कुमार, अरून कुमार, राजेश ुमार गुप्ता, स्नेहलता, जय शिव प्रताप चंद, जैसवार रेनुकाबेन, मानिक चंद पटेल, जगदीश प्रसाद, राजेश कुमार, महेश कुमार, रमा सिंह, विजय कुमार, धनंजय सिंह, सीमा सिंह, अशोक कुमार सिंह, उत्सव सिंह, रेखा सिंह, अनिल कुमार, श्रेया शुक्ला, नेहा शुक्ला शामिल हैं। इन सभी का पैन कार्ड दूसरे जिलों में व दूसरे खाते में प्रयोग हो रहा है।
पड़ोसी जिलों में ही इस्तेमाल हो रहा कई शिक्षकों का पैन कार्ड
आजमगढ़। पैन फर्जीवाड़े केे लेकर जो सूची एसआईटी ने जारी किया है उसमें जिले के 28 शिक्षक शामिल है। इन 28 में कई शिक्षकों के पैन नंबर तो पड़ोसी जिले मऊ, गाजीपुर व बलिया जिले में ही इस्तेमाल हो रहे हैं। रामजीत यादव व संजीय सिंह यादव का पैन नंबर गाजीपुर में, संगीता यादव का बलिया में, रामाश्रय यादव, रेखा सिंह व विजय कुमार का वाराणसी में, अरुण कुमार व धनंजय सिंह का मऊ में, जैसवार रेनुका बेन व मानिक चंद पटेल का जौनपुर में इस्तेमाल हो रहा है। अन्य शिक्षकों का पैनकार्ड प्रयागराज, बलरामपुर, मथुरा, देवरिया, सीतापुर, कानपुर देहात, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, बरेली, महराजगंज, बुलंदशहर, बहराइच, कानपुर नगर, बाराबंकी, झांसी, चंदौली आदि जनपदों में प्रयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें