फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नशे में धुत युवक ने पत्नी व साले को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को उसके पति ने ही नशे में धुत होकर पीट दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद महिला के भाई ने जब बीच बचाव किया तो उसकी भी पिटाई करने के साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाने में दी तहरीर में पीड़िता काजल कुमारी निवासिनी इब्राहिमपुर ने बताया कि मंगलवार की रात उसका भाई विनोद घर आया था। पति आकाश कुमार रात 12 बजे नशे में धुत होकर घर पहुंचे और उसे गालियां देने लगे। उसने जब विरोध किया तो लाठी-डंडा से उस पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। इस दौरान भाई विनोद बीच बचाव के लिए आगे आया तो पति ने उसे भी मारापीटा और जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ित की तहरीर पर गंभीरपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें