फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 अप्रैल को नहीं बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस फिर भी बुक हो रहे स्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 19 अप्रैल को होगा। इस दिन सरकारी कार्यालयों में भी कोई कार्य नहीं किए जाएंगे। कारण कि कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। बावजूद इसके डीएल बनवाने के लिए स्लॉट बुक किया गया है। जबकि एआरटीओ का कहना है कि चुनाव के दिन का भी ड्राविंग लाइसेंस के लिए स्लाट बुक किया गया लेकिन उस दिन कोई लाइसेंस नहीं बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की लगभग सभी व्यवस्थाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं। आवेदनकर्ता घर बैठे या फिर जनसेवा केंद्रों पर जाकर डीएल (ड्राविंग लाइसेंस) के लिए 350 व वाहन फिटनेस का 35 लोग स्लाट बुक कर सकते हैं। वहीं बाकी अन्य कार्यों के लिए भी यही प्रक्रिया लागू है। इसके तहत उन्हें एक तिथि निर्धारित की जाती है उसी दिन जाकर उन्हें अपना काम कराना होता है। ऐसा कई बार हुआ जब सरकारी अवकाश रहता है और उस दिन का भी स्लॉट बुक हो जाता है।
आवेदनकर्ता को रियायत देने के लिए उन्हें दूसरे दिन बुलाकर उनका कार्य किया जाता है। ऐसा ही एक बार फिर हो रहा है। 19 अप्रैल को जिले में त्रिस्तरीय चुनाव होने जा रहे हैं। इस दिन सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहता है। एआरटीओ कार्यालय में जनता का कोई कार्य भी नहीं होता है। वहीं दूसरी तरफ 19 अप्रैल के दिन का भी स्लाट बुक हो रहा है। एआरटीओ प्रवर्तन संतोष सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल के दिन वाहन से संबंधित कोई कार्य नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें