फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की सूचना पर लगा जाम

Thu, 08 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हनी ब्लाक के हाफिजपुर से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के भतीजे की संदिग्ध हाल में अपहरण की सूचना से गुस्साए लोगों ने बुधवार की दोपहर बलरामपुर चौकी के पास सड़क जाम कर दिया। बाद में कोतवाल के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद लोग माने। जांच में पता चला कि किशोर अपने चाचा के पास जयपुर चला गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोमरखपुर गांव निवासी रविंद्र मौर्या की शहर के बलरामपुर पीएसी कैंप के पास मिठाई की दूकान है। वे यहीं पास में एक मकान में रहते भी हैं।

 मंगलवार की रात करीब आठ बजे रविंद्र का बेटा रितिक मौर्य (14) जो शहर के केंद्रीय विद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ता है, रात करीब आठ बजे दूकान से पैदल ही घर जा रहा था लेकिन घर नहीं पहुंचा। देर रात को रविंद्र दूकान बंदकर घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने रितिक के विषय में पूछा। इस पर रविंद्र ने बताया कि वह तो आठ बजे ही चला गया था। लोग उसकी तलाश में जुट गए। रविंद्र का भाई डब्लू मौर्या हाफिजपुर जिला पंचायत क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा है। इसके चलते समर्थकों को जानकारी हुई तो वे बुधवार को सभी आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन


घरवालों के साथ शहर के बलरामपुर पुलिस चौकी के सामने सुबह नौ बजे चक्काजाम कर दिया। जाम लगने की सूचना पर शहर कोतवाल मो. ईसा खां पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम को समाप्त कराया। पुलिस इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।

सीओ नगर डा. केके सरोज ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि रितिक का एक चाचा राजस्थान के जयपुर में नौकरी करता है। रितिक घरवालों के व्यवहार से क्षुब्ध होकर ट्रेन में बैठकर उसी के यहां जा रहा था। इसकी जानकारी रविंद्र के भाई से फोन पर हुई पूछताछ में हुई है। पुलिस को रितिक केे जयपुर पहुंचने का इंतजार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें