फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजे देवी दरबार, घर-घर में कलश स्थापना आज

Sat, 01 Oct 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
नवरात्र
विज्ञापन
शनिवार से नवरात्र शुरू हो रहा है। इसे लेकर लगभग हर परिवार में तैयारी शुरू हो गई है लेकिन अबकी बार लोग पूजा-पाठ में भी कटौती कर रहे हैं। त्योहार पर महंगाई का असर देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन

महंगाई ने व्रतियों के सामने समस्या खड़ी कर रही है। फल से लेकर हरी सब्जी, आलू और मेवा सहित व्रत में प्रयोग आने वाले सामानों की कीमतों में भारी उछाल हुआ है।

महंगाई से सबसे ज्यादा प्रभावित मध्यमवर्गीय परिवार है। वर्तमान समय में बाजार में काजू जहां 600 रुपया किलो बिक रहा है, वहीं अनार 120 रुपया प्रति किलो बिक रहा है। रिफाइन, तिल का तेल और सूर्यमुखी आदि तेलों के कीमत में भी तेजी है। यही नहीं, फाफड़ का आटा और तिन्नी का चावल के कीमत ने भी रफ्तार पकड़ ली है। महंगाई का असर बाजार पर है। 
विज्ञापन


सामान       कीमत (किग्रा में)
काजू                 900 रुपये 
बादाम                750 रुपये 
गरी                  180 रुपये
छुहाड़ा               140 रुपये
साबुदाना              70 रुपये
रिफाइन              85 रुपये
किशमिश             250 रुपये
मखाना लावा          380 रुपये
सिंघाड़ा आटा         160 रुपये
तिन्नी चावल          80 रुपये
मूंगफली             100 रुपये

फल के भाव 
अनार         120 रुपये प्रति किलो
केला           50 से 70 रु. दर्जन
सेब            100 रु. प्रति किलो
नारियल        30 रुपया प्रति पीस
चुन्नी          10 रुपया प्रति पीस

मां शैलपुत्री करती है मन से भय का नाश ः शारदीय नवरात्र के पहले दिन भक्त मां के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना करेंगे। मां का यह रूप भक्तों के मन से भय का नाश करता है। माता शैलपुत्री यश, कीर्ति, धन, विद्या और मोक्ष प्रदान करने वाली देवी हैं। भक्त सुबह स्नान करके देवी दुर्गा, भगवान गणेश, नवग्रह, कुबेर आदि देवताओं की मूर्ति के साथ कलश की स्थापना करें।

मां शैलपुत्री के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का पुष्प है। इनका वाहन वृषभ है। नवदुर्गाओं में मां शैलपुत्री का महत्व और शक्तियां अनंत है। यह सहज भाव से ही पूजन करने पर शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती है और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें