फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नाली निर्माण अधूरा, जलभराव होने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। विकासखंड अहरौला के गांव मेंहदवारा में पिछले तीन वर्षों से नाली निर्माण न होने के कारण राजभर और पाल समुदाय के 50 परिवार कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर हैं। गांव की महिलाओं ने मंगलवार को जलजमाव में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं में इंद्रावती देवी, संत राजी, हिमरावती, इस्रावती, उर्मिला, प्रमिला, शकुंतला आदि शामिल थीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नाली निर्माण की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में सैकड़ों ग्रामीण शाहपुर बाजार में अहरौला-बूढ़नपुर मार्ग जाम करेंगे और धरना-प्रदर्शन करेंगे। बस्ती के बीच में जगदीश के घर से सिधारी के घर तक इंटरलॉकिंग रोड के साथ ह्यूम पाइप नाली बनी है, लेकिन यह नाली सरकारी पोखरी तक मात्र 15 मीटर की दूरी तक नहीं पहुंच पाई है।
गांव के कुछ व्यक्तियों ने नाली निर्माण का विरोध किए जाने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे बस्ती में गंदा पानी और कीचड़ जमा हो रहा है, जिससे दुर्गंध और संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। ग्रामीणों ने इस अधूरी नाली को पूरा करने की मांग थाना दिवस, तहसील दिवस, पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, एमएलसी रामसूरत राजभर और अहरौला एसओ तक पहुंचाई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पति रामनरायन ने बताया कि एसडीएम और तहसीलदार ने नाली निर्माण की स्वीकृति दे दी है। यदि कोई निर्माण में बाधा डालता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि स्वीकृति के बावजूद ग्राम प्रधान इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम बुढ़नपुर सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम प्रधान के प्रार्थना पत्र पर नाली निर्माण का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

पर्याप्त पुलिस बल के साथ नाली का निर्माण कराया जाए। सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें