फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आलेख्य मतदाता सूची प्रकाशित, 16 तक दावे-आपत्तियां, जिले में 34.16 लाख मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आलेख्य मतदाता सूची प्रकाशित की। इसमें जिले के 34,16,753 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 18,44,626 पुरुष, 15,72,086 महिलाएं और 41 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। नाम जोड़ने के लिए फार्म-6, हटाने के लिए फार्म-7 और विवरण में संशोधन के लिए फार्म-8 भरना होगा।
विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिक फार्म-6क से आवेदन कर सकेंगे। आवेदनों का निस्तारण 28 दिसंबर तक और अंतिम सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा। वर्ष 2027 में एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बनने के पात्र होंगे।
विज्ञापन

जिले में 2297 मतदान केंद्रों के 4361 मतदेय स्थलों पर पुनरीक्षण के लिए इतने ही बीएलओ और 444 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को सभी बूथों पर विशेष अभियान चलेगा। इस दौरान बीएलओ मतदाता सूची और आवेदन प्रपत्रों के साथ मौजूद रहेंगे।
सभी तहसील कार्यालयों में ईवीएम की कार्यप्रणाली का सार्वजनिक प्रदर्शन भी किया जाएगा। आलेख्य सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसीलों और मतदेय स्थलों पर निशुल्क उपलब्ध है। निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए 1950 और 18001805902 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, विधायक अखिलेश यादव, बेचई सरोज, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें