फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रोवां फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में आठ से दस घंटे ही मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में इन दिनों भी बिजली कटौती लोग परेशान है। रोवां फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में महज आठ से दस घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। दिन में गर्मी तो रात में बिजली गुल रहने के कारण लोग बेहाल हैं। रोवां फीडर से मुरादाबाद, रोवां, दिलौरी, बिशुनपुर, शेषपुर, नरहरपुर सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से बिजली की स्थिति और भी खराब हो गई है। गर्मी के कारण बिजली खपत बढ़ गई है, जिससे फीडर पर ओवरलोड की स्थिति बन गई है। इस वजह से आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जमील अहमद, अशोक कुमार, सूरज कुमार, मनोज, आशीष तिवारी, रविकांत, राहुल, राजेश पाल, अवधेश कुमार यादव और रोहित आदि ने बताया कि दो दिनों से बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई ठिकाना नहीं है।
00
बिजली आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार ही दी जा रही है। गर्मी के कारण उपभोग बढ़ गया है, जिससे लाइन पर ओवरलोड आ रहा है और उसी के चलते कटौती करनी पड़ रही है। विभागीय प्रयास जारी हैं कि जल्द व्यवस्था सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप कुमार, अवर अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें