फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर-घर होगी जांच, ई-कवच पर दर्ज होगा मरीजों का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए जिले में कल से विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है। इसमें आशा कार्यकर्ता एएनएम के साथ घर-घर जाकर लक्षणयुक्त मरीजों का ब्योरा जुटाएंगी और उसे ई-कवच पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जिले में एक अक्तूबर से लेकर 31 अक्तूबर तक विशेष अभियान शुरू होगा। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता एएनएम के साथ घर-घर जाकर लक्षणयुक्त मरीजों की जानकारी जुटाएंगी।
बुखार समेत बीमारी के लक्षण वाले मरीजों का ब्योरा ई-कवच पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। साथ ही घरों के आसपास मच्छरों के लार्वा पनपने के स्थानों की भी जांच कर उन्हें नष्ट कराया जाएगा। सीएमओ ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर एक साथ अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दस्तक अभियान के दौरान बुखार या अन्य संदिग्ध लक्षण मिलने पर मरीज की सूचना ई-कवच पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। आशा कार्यकर्ताओं को घरों और आसपास लार्वा ब्रीडिंग स्थलों की जांच करने और मिलने पर उन्हें नष्ट कराने की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके साथ ही मच्छरों से जुड़े सर्वेक्षण की जानकारी निर्धारित एंटोमोलॉजिकल प्रपत्र में दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें