फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के समर्थन में घर-घर जाकर कराएं मिस्ड काल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएए के समर्थन में घर-घर जाकर कराएं मिस्ड कॉल
विज्ञापन

- जगह-जगह बैठक कर भाजपा ने बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। सीएए को लेकर हो रहे विरोध को देखते हुए भाजपा ने अब इस पर लोगों का समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से मिस्ड कॉल कराएंगे। इस कार्य को सफल बनाने के लिए जगह-जगह कार्यकर्ता बैठक कर रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन

तहबरपुर प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा मंडल तहबरपुर की बैठक मंगलवार को खरचलपुर में हुई जिसमें सीएए के समर्थन में हर कार्यकर्ताओं को 100 मिस्ड कॉल करवाए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्षता भाजपा मंडल तहबरपुर के अध्यक्ष आशुतोष कुमार राय पंकज ने की। भाजपा गोरखपुर प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि सीएए सबके हित में है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए दुष्प्रचार कर रही है। इस मौके पर मनोज कुमार राय, दुर्गा चौबे, आशुतोष राय, सतयी निषाद, लालमन यादव, ओंमकार नाथ पांडेय आदि थे। अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार अतरौलिया में बैठक कर सीएए के जन जागरण के द्वितीय चरण के अभियान के बारे में लोगों को बताया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील पांडेय ने की। मुख्य अतिथि हरीश तिवारी ने बताया कि 27 जनवरी से 10 फरवरी 2020 तक प्रत्येक कार्यकर्ता घर घर जाएगा और लोगों को नागरिकता संशोधन के बारे में बताएगा। इस मौके पर सुनील पांडेय, हरीश तिवारी, आनंद तिवारी, नीरज तिवारी, पद्माकर शुक्ला, रमेश सिंह रामू, दिनेश मद्धेशिया, मुकेश मिश्रा आदि थे। ठेकमा प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा ठेकमा मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक की। आलोक राय विकी, योगेंद्र राय, राकेश चतुर्वेदी, अनिल अस्थाना, आनंद तिवारी, अभिषेक राय, अशोक राय, जेपीएन तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें