फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुसीबत में घबराएं नहीं, सेफ्टी पिन और कलम भी हो सकती है मददगार

विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को प्र​शिक्षण देते प्र​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
फरिहा। शेख मसूद इंटर कॉलेज फरिहा में सोमवार को ‘अपराजिता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना रहा।
विज्ञापन

प्रतिरक्षक विजय राय ने कहा कि आपात परिस्थितियों में घबराने के बजाय हिम्मत और सूझबूझ से काम लेना चाहिए।
इससे बड़ी से बड़ी मुसीबत टाली जा सकती है। विषम परिस्थितियों में आपके पास मौजूद आपकी सेफ्टी पिन, कलम भी आपकी मददगार साबित हो सकती है। इस दौरान करीब 120 बालिकाओं ने भाग लिया और ताइक्वांडो प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास किया।
प्रधानाचार्य असमा मसूद ने कहा कि वर्तमान समय में बेटियों का आत्मनिर्भर और शारीरिक रूप से मजबूत होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक बेटियां स्वयं अपनी सुरक्षा करना नहीं सीखेंगी, तब तक समाज में अनैतिक घटनाओं में कमी लाना कठिन होगा।
विज्ञापन

बालिकाओं को सुरक्षा के उपाय जरूर सीखना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद, राकेश प्रजापति, वंदना राज, आजम सहित छात्राओं में असमा फातिमा, फलक जहरा, हया और अंशिका आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें